मंगलवार, 14 अगस्त 2018 | By: कमलेश वर्मा 'कमलेश'🌹

स्वतंत्रता दिवस 2018....

💐💐स्वन्त्रता दिवस की बधाई💐

आओ मिल कर जश्न मनाएं ,हम अपनी आज़ादी का।
आओ सभी तिरंगा फहराएं ,प्रतीक  हमारी आज़ादी का।।

देखो कितने संघर्षों से पाई ,थी हमने ये आज़ादी।
असँख्य बलिदानों से घर आई ,आज़ादी की शहज़ादी।।

इस गुलशन के कितने सितारे ,राहों में ही छूट गए।
कितने गुलदस्ते जो अपने थे, हठ में आ कर फूट गए।।

ये इतिहास की बातें हैं ,जिनका स्मरण आज ज़रूरी है।
बलिदानों की गाथा बिन ये आज़ादी लगती अधूरी है।।

एक तरफ थी भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरू, आज़ाद की जांबाज़ी ।
जिनकी दहशत में अंग्रेजों ने दे दी थी उनको फांसी।।

15 अगस्त को मिली आज़ादी ,सब तरफ ईद ,दीवाली थी।
नहीं पता था जिन्ना ,अंग्रेजों ,की नीयत बन चुकी काली थी।।

जश्ने आज़ादी में ही बंटवारे का ,खेल वक़्त ने खेल दिया।
हंसते बसते परिवारों को बर्बादी की, गर्त में ठेल दिया।।

बन गई देशों की सीमाएं ,अपने कुछ अपनों से दूर हुए।
खुश थे कुछ गमगीन हुए,कुछ किस्मत से मजबूर हुए।।

हम आज़ादी के पंख लगाकर ,उड़ते हैं गगन की छावों में।
हर तरफ तरक्की दिखती है ,देखो शहरों और गांवों में।।

है अपना विधान,और संविधान ,औऱ अपनी शान तिरंगा है।
है माँ तुल्य बहती कलकल ,जहां नदियां यमुना गंगा हैं।।

कमलेश'कठिन है इस देश का ,जितना भी गुणगान करें।
अपनी अमूल्य आज़ादी का ,सब मिल कर सम्मान करें।।
               ।जय हिंद।