गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 | By: कमलेश वर्मा 'कमलेश'🌹

हैं कैसे आप सब...,❓🦋🌹❤️

#coronalockdown

हैं कैसे आप सब, घर में
बताओ जरा।
है मुसीबत की घड़ी, में
भी मुस्कराओ जरा।

जैसे आई है ये, चली जायेगी
बस ,धैर्य बल दिखाओ जरा।

मुश्किल है,ना मुमकिन नहीं
शौर्य से हमेशा है शत्रु डरा।

जो ठान लें,उनकी बात मान लें
राष्ट्र प्रेम से है, सारा देश भरा।

हुआ पैदा कहाँ,जाने सारा जहां
लिखेंगे! जा के ये कहाँ पर मरा।

अपने ज्ञान से, नव विज्ञान से
उनको भी बनाओ ज्ञानी खरा।

हर कर्म को,जोड़ो ना धर्म से
है 'कमलेश' का यही मशविरा।

हारेगा ये निहारेंगे हम कैसे
नव नूतन खिल उठी है धरा।

🌹कमलेश वर्मा🦋