लम्हे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लम्हे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 12 अप्रैल 2010 | By: कमलेश वर्मा 'कमलेश'🌹

चंद लम्हे ..उस मुलाकत के ...!!!

  • चंद लम्हों की मुलाकात बनी सबब जिन्दगी की ,
  • ता उम्र साथ मिलता तो क्या बात थी ।!

  • संवर जाती सूरत मेरे आने वाले कल की ,
  • हमेशा आफ़ताबे -नूर होता तो क्या बात थी ।!

  • यूँ न छोडो भंवर में किश्ती मेरी जिन्दगी की ,
  • तुम किश्ती की पतवार बनती तो क्या बात थी ।!

  • गर डूबे जिन्दगी की मझधार में होगी रुसवाई ,
  • गर चलते साथ -साथ उस पार तो क्या बात थी ।!

  • ''कमलेश'' मुझ पर अहसान होगा इस जिन्दगी का ,
  • इक जिन्द -इक जान बन के जीते तो क्या बात थी ।!!